फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों की मदद के लिए आगे आए संस्था के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के पास प्रवासियों के लिए राहत शिविर आठवें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरा जांच के लिए पहुंच रहे प्रवासियों के बीच जरूरी सामान वितरित किए गए। कई व्यापारियों ने प्रवासियों की मदद करने के लिए सहयोग प्रदान किया, ताकि लोगों को केला, गुड़, चना, लाई, बिस्कुट व पानी सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया जा सके। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदूू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि प्रवासियों की मदद करान सबसे पुनीत कार्य है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए व्यापारियों की ओर से सहयोग किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि लोगों की मदद के लिए आगे आना चाह रहे हैं। लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। इसमें प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश विश्वकर्मा, कपिलदेव प्रजापति, सराफत अली, संतोष जायसवाल, पवन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें