फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव से नाराज मुहल्ले के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड नंबर एक चतुर्भुजपुर में नाली निर्माण न होने से बारिश के बाद रास्ते में जल भराव की स्थिति है। इससे नाराज होकर मुहल्ले के लोगों ने शनिवार को पालिका प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाली और गली का निर्माण नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से मुहल्ले की नाली का निर्माण नहीं हुआ और न ही गली का निर्माण किया गया है। इससे हल्की बारिश के बाद भी गली में जल भराव की स्थिति हो जाती है। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार इसकी मरम्मत के लिए पालिका प्रशासन से मांग की गई। प्रदर्शन भी किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सभासद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से भी समस्या सुनाई गई लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाली और गली का निर्माण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विकास, विक्की, सूरज प्रजापति, प्रशांत प्रजापति, अजय चौहान,डब्बू, संदीप प्रजापति, सचिन शर्मा, नारद, रोहित यादव, मितलू प्रजापति, शीतल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें