स्थानीय एक हॉल में शुक्रवार को पूर्वांचल साहू समाज समिति की बैठक हुई।
इसमें संस्था के संस्थापक व गाजीपुर सदर से सपा विधायक जय किशन साहू ने कहा कि साहू समाज के लोग हर विधान सभा क्षेत्र में निर्णायक की भूमिका में हैं, लेकिन समाज के लोगों को कोई पार्टी चुनाव लड़ने के लिए अपना उम्मीदवार नहीं बनाती। अब पार्टियों को बताना होगा की साहू समाज को अगर आप टिकट नहीं देंगे तो राजनीतिक दलों को ताज से हाथ धोना पड़ेगा। समाज की एकजुट में ही समाज का भला हो सकता है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को अपने विकास और उन्नति के लिए राजनीति और शैक्षिक भागीदारी की आवश्यकता है, तभी हम समाज में अपना स्थान प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान प्रदेश प्रभारी उदय नारायण साहू , महामंत्री संतोष गुप्ता व संस्था की मार्ग दर्शक माया साहू, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कैप्टन एसएन गुप्ता ने की। संवाद