फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंदा पानी पीने को मजबूर 5 हजार घरों के लोग

विज्ञापन
दुलहीपुर के महाबलपुर में पेयजल पाइप फटने से गली में हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
दुलहीपुर। नियामताबाद विकास खंड के दुलहीपुर क्षेत्र में पिछले कई महीनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। महाबलपुर स्थित लगभग 40 वर्ष पुरानी पानी टंकी से जुड़ी जर्जर पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से हजारों घरों में दूषित और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। स्थिति यह है कि क्षेत्र के लगभग पांच हजार घर स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने और मुख्यमंत्री पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। महाबलपुर जलापूर्ति योजना के तहत दुलहीपुर सहित आसपास के एक दर्जन गांवों में वर्षों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि जल जीवन मिशन के अंतर्गत नई पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन पुरानी पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त होने से नालों का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है। इसके कारण घरों तक पहुंचने वाला पानी दूषित और बदबूदार हो गया है, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें