फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में बेरोकटोक घूम रहे बाहर से आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के मद्देनजर अन्य राज्यों व महानगरों से लोगों का आना जारी है। बाहर से आए अधिकांश लोग गांव में बेरोकटोक टहल रहे हैं। इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस व चिकित्सा विभाग को इसकी सूचना दिए जाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि बाहर से आने वाले लोगों को दो सप्ताह तक उनके घर न भेजकर स्कूलों या पंचायत भवन में क्वारंटीन किया जाए। बावजूद इसके नादी-निधौरा, महमदपुर, नैढ़ी, सढ़ान, टांडाकला, रसूलपुर, सराय, नौदर, बडगांवा, रमौली, सुरतापुर, बेलवानी, कैलावर, पख्खोपुर, महड़ौरा सहित दर्जनों गांवों में बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। बाहर से आए लोग गांव में बिना रोकटोक टहल रहे हैं और लोगों से मिल भी रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमित होने से भारी मुश्किल खड़ी हो सकती है। इन गांवों के ग्रामीणों ने बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन किए जाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें