पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की बैठक नगर के सर्कस रोड स्थित अभिषेक नरायन के आवास पर हुई। इसमें 14 फरवरी को वाराणसी के सिगरा में आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जिले से बड़ी संख्या में युवा इसमें भाग लेने जाएंगे। इस अतवसर पर चंदौली से अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को भाग लेने का आह्वान करते हुए जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह युवा सम्मलेन युवाओं को समाज में राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने में निर्णायक होगा। अभिषेक नरायन ने कहा कि युवा सम्मेलन के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह होंगे। इस अवसर पर अक्षय कुमार सिन्हा, अखिलेश श्रीवास्तव, विपिन कुमार सिन्हा, दिलीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रसाद सिन्हा, विनय कुमार, प्रकाश कुमबार सिन्हा, विशेषशील वंदे, विवेक श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव, राकेश प्रसाद रहे।