पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण के पांव पसारने के साथ ही लोगों भी सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बाजारों में बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं, दुकानों पर सामान खरीदते समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रख रहे। सबसे अधिक दयनीय स्थिति दवा की दुकानों के बाहर है। वहां मर्ज दवा खरीदने पहुंचे रहे लोगों की लापरवाही से दूसरों के संक्रमित होने की आशंका बढ़ गई है। पिछली बार जब कोरोना संक्रमण ने पांव पसारे थे तो कुछ समय बाद ही लोगों ने सावधानी बरतना शुरू कर दिया था। दुकानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सामान खरीदते थे। इस बार संक्रमण काफी खतरनाक साबित हो रहा तब लोगों की लापरवाही भी अधिक बढ़ गई है। नगर के विभिन्न मेडिकल स्टोर पर कोविड की गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। दुकानों पर बिना मास्क से दवा खरीदने पहुंच रहे लोगों को भी दवा धड़ल्ले से बेची जा रही है। जबकि नगर पालिका व तहसील प्रशासन की ओर से बाजारों में एनाउन्स कराया जा रहा है कि बिना मास्क के दुकानों पर आने वाले लोगों को सामान न बेचे। ऐसा लोगों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। पिछली बार तीन-तीन फीट की दूरी पर दुकानों के बाहर गोले भी बनाये गये थे। इसके कारण लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहती थी। इस बार ऐसा न हीं हुआ है। बृहस्पतिवार को जीटी रोड किनारे स्थित एक मेडिकल दुकान पर कई ग्राहक आपस में सटकर खड़े रहे। वहीं परमार कटरा के समीप दवा की दुकान पर कोई बेरिकेटिंग नहीं की गई थी और न ही दुकानदार की ओर से किसी प्रकार का प्लास्टिक नहीं लगाया गया था। दुकानों पर सेनिटाइजर भी नहीं रखा गया था। वहीं अलीनगर स्थित दुवा की दुकान पर सेनिटाइजर की भी कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी। दवा की दुकानों पर अपने मर्ज की दवा खरीदने पहुंचे रहे लोगों की लापरवाही भी दूसरों के लिए भी खरतनाक साबित हो सकती है। इस संबंध में एसडीएम पीडीडीयू नगर विजय नारायण सिंह ने बताया कि कोविड की गाइड लाइन का पालन करनेे के लिए सभी को निर्देशित किया गया है। किसी की ओर से भी लापरवाही बरती गई तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि लोग अपने साथ दूसरों का ख्याल रखते हुए मास्क लगाये व बहुत ही आवश्यक होने पर घर से बाहर निकले।