फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पेयजल संकट से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र के ओड़वार स्थित कांशीराम आवास में रहने वाले पानी के संकट से जूझ रहे हैं। एक हजार की आबादी के बीच सिर्फ दो हैंडपंप हैं। पिछले एक महीने से परेशान यहां के लोगों ने शनिवार नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ओड़वार स्थित कांशीराम आवास में पिछले एक माह से पानी की समस्या है। यहां रहने वालों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का निराकरण नहीं किया गया। यहां लगे नौ में से सात हैंडपंप खराब हैं। सिर्फ दो हैंडपंप पर एक हजार की आबादी निर्भर है। प्रदर्शन में राजू कुमार गुप्ता, रामबली राम, जयप्रकाश रावत, सूरज सोनकर, ललित सोनकर, चंदा देवी आदि शामिल थीं। वहीं, नगर पालिका के जलकल विभाग के जेई एएन सिंह ने बताया कि गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर वहां पानी की टंकी और पंप लगाने की योजना है। फिलहाल हैंडपंपों को रीबोर कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें