फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार प्रमाणीकरण नहीं कराये जाने पर रूकेगी पेंशन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली।जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को अवगत कराना है कि जनपद में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे कुल 86702 लाभार्थियों के सापेक्ष 36996 लाभार्थियों द्वारा आधार प्रमाणीकरण कराया गया है। शेष 49706 लाभार्थियों द्वारा आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है।आधार प्रमाणीकरण से शेष लाभार्थियों को30 मई तक अपने आधार कार्ड का प्रमाणीकरण किसी भी नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र नजदीकी उप डाकघर पर जाकर पोस्टल बैक सर्विस के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें ।आधार प्रमाणीकरण न कराये जाने वाले लाभार्थियों की पेंशन का भुगतान नही किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें