फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू नगर अनुसूचित महिला और सैयदराजा पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर निकाय चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची जारी हो गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया। वहीं चकिया नगर पंचायत अनारक्षित, चंदौली नगर पंचायत अनारक्षित और सैयदराजा नगर पंचायत की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गई है। चंदौली जिले में एक नगर पालिका पीडीडीयू नगर और तीन नगर पंचायतें क्रमश: चंदौली, चकिया और सैयदराजा सहित कुल चार नगर निकाय हैं। निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी मिलने के बाद बृहस्पतिवार की शाम नगर निकायों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। आरक्षण सूची में भारी उलटफेर होने से कई लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया तो किसी के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिले में चारों निकायों में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल रहा। खासकर पीडीडीयू नगर में अनुसूचित जाति महिला और सैयदराजा में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित होने से पहले से तैयारी कर रहे अन्य जातियों के प्रत्याशियों को करारा झटका लगा है। कई लोगों ने काफी पहले से इसकी तैयारी की थी। जनसंपर्क किया और काफी पैसे भी खर्च किए पर आरक्षण ने समीकरण बदलकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें