पीडीडीयू नगर। दानापुर रेल मंडल अंतर्गत गाजीपुर में गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल से दिलदारनगर तारीघाट रेलखंड को जोड़ने के लिए दिलदारनगर और ताड़ीघाट के बीच पुल संख्या 12, 12 ए और 13 के साथ रेलखंड का सुदृढ़ीकरण करना है। इस कारण इस रेल खंड पर 23 अप्रैल से 21 जून तक दो माह के लिए ट्रैफिक ब्लाक लिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रैफिक ब्लाक के कारण अप और डाउन दिलदारनगर ताड़ीघाट मेेमू और पं. दीनदयाल उपाध्याय दिलदारनगर मेमू नहीं चलेगी।