फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के भोजन की गुणवत्ता पर दें ध्यान : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने बुधवार को बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति, समयबद्ध उपचार व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सेवाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं। कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए डॉक्टरों की नियमित उपलब्धता और दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सीडीओ ने अस्पताल की कैंटीन व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देते हुए निर्देश दिया कि मरीजों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाए रखी जाए। साथ ही पैकेट वाले खाद सामग्री की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें