फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29.69 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य, गड्ढे सिर्फ 16 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हरे पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही कटाई, बिगड़ रहे पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए शासन ने इस बार प्रदेश स्तर पर बड़े स्तर पर पौधरोपण कराने का निर्णय लिया है। चंदौली जिले में इस बार वृक्ष महाकुंभ योजना के तहत 2969276 पौधे रोपे जाने हैं। इसमें करीब साढ़े 10 लाख वन विभाग को और 19 लाख से अधिक पौधे सरकारी और स्कूलों कालेजों में लगाए जाने हैं। 15 जुलाई से पौधरोपण होना है मगर वन विभाग और सरकारी विभागों की तैयारी अधूरी है। हाल यह है कि 29 लाख पौधे लगाने के लिए अब तक सिर्फ 16 लाख गड्ढे ही खोदे गए हैं। ऐसे में लक्ष्य को पूरा करना विभागों की किसी चुनौती से कम नहीं है। डीएफओ मनोज खरे का दावा है कि 34 लाख पौधे तैयार है लेकिन वन विभाग के सूत्रों के अनुसार विभाग के पास अभी 23 लाख पौधे ही रोपने योग्य हैं। ऐसे में रोपाई शुरू होगी तो लक्ष्य को पूरा करना मुश्किल होगा। वहीं वन विभाग और सरकारी विभागों के अलावा स्कूलों और कालेजों को कुल मिलाकर 29 लाख से अधिक गड्ढे खोदने में लेकिन अब तक सिर्फ 16 लाख गड्ढे ही खोदे गए हैं। वन विभाग की अधूरी तैयारी शासन की पहल पर पानी फेर रही है। डीएफओ मनोज खरे का कहना है कि रोपने के लिए 34 लाख पौधे तैयार है। सरकारी विभागों और स्कूलों, कालेजों को गड्ढे खोदने के लिए कहा गया है ताकि पौधरोपण में कोई परेशानी न आए। 10 जुलाई तक इसका लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। ताकि 19 जुलाई से पौधरोपण शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें