फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रदर्शन से पटना रेलमार्ग बाधित

Sun, 13 Mar 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुगलसराय
विज्ञापन
होली पर रेलवे की खास तैयारी
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के मद्धुपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को  ग्रामीणों ने सुबह छह बजे प्रदर्शन कर रेल चक्का जाम कर दिया। वह भुइया जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग कर रहे थे। रेल रूट बाधित होने से रेल प्रशासन के निर्देश पर हावड़ा से पटना होकर मुगलसराय आने- जाने वाली तीन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।
विज्ञापन


इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। शाम छह बजे के बाद प्रदर्शनकारियों के हटने पर मार्ग पर परिचालन शुरू हुआ। भुइया जाति को अनुसूचित जाति में  शामिल करने की मांग को लेकर मद्धूपुर के क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए रेल मार्ग अवरुद्घ कर दिया। स्टेशन अधीक्षक मद्धूपुर ने इसकी सूचना दानापुर मंडल रेल प्रशासन को दी। मंडल रेल प्रशासन ने रूट की 12 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया।

हावड़ा जाने वाली 12306 डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, बैरकपुर  जाने वाली 11106 डाउन प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस तथा हावड़ा से नई  दिल्ली जाने वाली 12303 अप पूर्वा एक्सप्रेस को पूर्व  मुगलसराय और पूर्व रेलवे के आसनसोल होकर चलाया गया।
विज्ञापन


पटना होकर जाने वाली ट्रेनों को जहानाबाद, गया, होते हुए हावड़ा, भेजागया। इससे बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, के यात्रियों को परेशानी हुई। मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने मार्ग परिवर्तित करने का निर्देश दिया ताकि यात्रियों को सुरक्षित उनके पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें