फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जनरल कोच के यात्रियों को सीट पर मिलेगा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के जनरल कोच में सफर कर रहे यात्रियों को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर खाना और पानी के लिए ट्रेन से उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्रियों के सीट पर ही वाणिज्य विभाग खाना और निशुल्क पानी पहुंचाएगा। बुुधवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन की देखरेख में अभियान की शुरूआत की गई। पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी सीसीएम (पीएस) रुपेश कुमार ने व्यवस्था का जायजा लिया।भीषण गर्मी में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच में यात्री भरे रहते हैं। ऐसे में यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी पानी के लिए हो रहा है। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्री बोतल लेकर प्लेटफार्म पर उतरते हैं। ठंडा पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं। पानी और खाना लेकर जनरल कोच में सवार होने में हादसे का भय रहता है। इसको देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को सीट पर खाना और पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 15 रुपये में जनता भोजन सीट पर उपलब्ध कराएंगे। यात्रियों को निशुल्क ठंडा पानी भी देंगे। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बुुधवार को अभियान के शुरुआत के समय सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन, एडीएफएम राकेश रंजन लाल, एसीएम फैजान अनवर, सीएसजी एनके मिश्र, डिप्टी एसएस कमर्शियल शिवमंगल, एसएसई सीटीएस गोपाल चौधरी, स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव, अक्षय कुमार मौजूद रहे।

निगरानी करेंगे मंडल स्तरीय अधिकारी
पीडीडीयू नगर। जनरल कोच के यात्रियों को खाना पानी सीट पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की निगरानी के लिए मंडल स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे। जनरल कोच में यात्रियों को खाना पानी सीट पर उपलब्ध कराने के साथ ही अधिकारी ट्रेनों में सफाई पर भी नजर रखेंगे। बुधवार को ब्रह्मपुत्र मेल, हिमगिरी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, सिकंदराबाद, कोटा पटना एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में खाना और पानी वितरण करने के साथ ही सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें