फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया सहित पांच रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी यात्री सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के गया सहित पांच अन्य रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। इन स्टेशनों पर
विज्ञापन

यात्रियों को जल्द ही स्टेशनों पर उच्च कोटि की सुविधा मिलने लगेंगी। रेल भूमि विकास प्राधिकरण ( रेल लैंड डेवलपमेंट अथारिटी) स्टेशनों का विकास करेगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के राजेन्द्रनगर, मुजफ्फरपुर, गया, बेगूसराय एवं सिंगरौली सहित 05 स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्री सुविधा मुहैया करायी जाएगी। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से स्टेशनों के पुनर्विकास से जुड़े ये कार्य पीपीपी (पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप) मोड पर पूरे किए जाएंगे। रेलवे के इस कदम से यात्री सुविधा के विकास में काफी गति आएगी। रेल भूमि विकास प्राधिकरण रेल मंत्रालय के अधीन एक सांविधिक प्राधिकरण है। स्टेशनों को विश्वस्तरीय रूप देते हुए स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित करते हुए स्टेशनों को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा। जहां वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी। स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगा साथ ही प्रवेश और निकास द्वार ऐसे होंगे, जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़े। प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने/जाने में यात्रियों को सुविधा हो। इससे वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से लाभान्वित होँगे। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से बचने के लिए प्लेटफार्मों पर पर्याप्त कोंकोर्स का प्रावधान होगा। इन स्टेशनों पर आने वाले यात्री कैटरिंग, वाशरूम, पेयजल, एटीएम, इंटरनेट जैसी उच्चस्तरीय बुनियादी सुविधा का लाभ ले पाएंगे। पार्किंग एरिया में बढ़ोत्तरी करते हुए स्टेशन को जोड़ने वाले शहर के दोनों छोर को एकीकृत करते हुए सार्वजनिक/निजी परिवहन प्रणाली को विकसित किया जाएगा। प्लेटफार्म पर यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नही हो, इसके लिए प्लेटफार्मों पर पार्सल का मुवमेंट पूरी तरह निषिद्ध रहेगा। ट्रेन से उतरकर होटल में ठहरने वाले यात्रियों के लिए कम दर पर होटल की सुविधा मुहैया होगी साथ ही स्टेशन को चिकित्सा सुविधा से युक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें