फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: परशुराम ने मानव कल्याण के लिए उठाया था शस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम ने मानव कल्याण के लिए शस्त्र उठाया था। उन्होंने धरती से आसुरी शक्तियों को समाप्त किया और धर्म की स्थापना की। नगर के कैलाशपुरी में भूमिहार ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित परशुराम जयंती पर ये बातें कही गईं। जिले में विभिन्न संगठनों ने परशुराम की जयंती मनाई। कैलाशपुरी में विधि विधान से भगवान परशुराम की पूजा की गई। इस मौके पर शिव गोविंद राय ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल की अक्षय तृतीया को हुआ था। भगवान शिव के अनन्य भक्त परशुराम ने शत्रुओं का संहार किया और धरती पर धर्म की स्थापना की। इस अवसर पर जयनाथ शर्मा, विजय बहादुर, डॉ. पीएच राय, भारत सिंह, तरुण सिंह, पीएन राय और संजय राय थे। इसी तरह ब्राह्मण हितकारणी सभा के जिलाध्यक्ष श्याम नगीना मिश्र के आवास पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर रामाज्ञा पांडेय, संदीप शुक्ला, विकास मिश्रा, मोनू मिश्रा, शशिकांत मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें