फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर की चहलकदमी से गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के घोसवा गांव में किसी जंगली जानवर ने आतंक मचा रखा है। उस जानवर की चहलकदमी से गांव में दहशत का माहौल है। जंगली जानवर अब तक आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। इससे गांव के लोग दहशत के साए में रात बिताने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जिला प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो और भी पशु जंगली जानवर का निवाला बन सकते हैं। शुक्रवार की रात जंगली जानवर ने अमरेन्द्र सिंह के पांच माह के पड़वा को अपना शिकार बना लिया। घोसवा गांव में कोई अज्ञात जंगली जानवर पशुपालकों के पशुओं को एक -एक कर अपना निवाला बना रहा है। अब तक वह आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। इससे पूर्व गांव की दलित बस्ती के रामकृत व रामवृक्ष के दरवाजे पर बंधे बकरी व बकरे, रामलाल के दरवाजे पर बंधे करीब तीन माह के बछड़ा और निरहू राम के बकरा को अपना निवाला बना चुका है। ऐसे में ग्रामीण गांव में चहलकदमी की आशंका से दहशत में हैं। गांव के मुन्ना सिंह, अजय सिंह, अनिल सिंह, हरेन्द्र, मनोज, बिग्गन राम ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें