फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक हो जाएंगे पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मार्च तक पूरे करा लिए जाएंगे। यह घोषणा जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर पटेल ने स्थानीय विकास खंड के रामगढ़ में पंचायत भवन का लोकार्पण करने के दौरान की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया। इसे लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके पूर्व उर्जा मंत्री रमाशंकर पटेल ने फीता काटकर नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उर्जा मंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए काम कर रही है। कहा कि अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। इसकी तैयारी पूरी है और मार्च तक चुनाव करा लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने भारत में उर्जा पर इतना जाम किया है। इसको 2022 तक गांव-गांव तक हम पहुंचाने मे सफल हो जाएंगे। कहा कि जिस पंचायत भवन का लोकार्पण हो रहा है। उसकी क्वालिटी पर किसी को कोई शक नहीं है। इस तरह के पंचायत भवन हर गांव मे बने यही हमारी सरकार की उपलब्धि होगी। भाजपा के विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी ने कहा पंचायत भवन बनाने के साथ तमाम ऐसी सुविधा है। इसको योजनाबद्ध तरीके से हमारी सरकार गांव विकास के लिए चला रही है। इसके पहले गांव के प्रतिनिधि प्रभुनरायन सिंह लल्ला ने प्रभारी मंत्री को माल्यार्पण और अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राजेन्द्र पांडेय, अनिल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अतुल सिंह रघुवंशी, डीपीआरओ ब्रम्हचारी दुबे, एडीओ इंद्रभूषण दुबे, राजकुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह रहे। अध्यक्षता संत त्रिपाठी ने और संचालन धनंजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें