फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी न होने से धान की नर्सरी डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के मुड्डा गांव में जल निकासी के लिए बनी नाली पर कब्जा के चलते कई किसानों की नर्सरी डूब गई है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं। किसानों को डर है कि अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो उनकी नर्सरी बर्बाद हो जाएगी। मुड्डा गांव के बाहर निवर्तमान ग्राम प्रधान रविशंकर सिंह ने मनरेगा से 10 कड़ी चौड़ी नाली खुदवाया था। इससे लोगों की सिंचाई और निकासी का काम होता था, लेकिन कुछ दिनों पूर्व उस नाली पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा जमा लिया। इससे सिचाई व निकासी का कार्य बाधित हो गया है। बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश लगातार बृहस्पतिवार तक होने और निकासी बंद होने के चलते रामजी सिंह, रिंकू सिंह, कर्मवीर सिंह आदि किसानों की धान की नर्सरी डूब गई है। किसानों कहना है कि अगर प्रशासन ने पानी निकासी की पुख्ता प्रबन्ध नहीं करता है, तो वह बर्बाद हो जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें