अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के फुलपुर गांव से शुक्रवार देर शाम सेमरा गांव निवासी 20 महिलाएं मिर्च तोड़कर घर जा रही थीं। गुरेरा सड़क पर चहनिया की तरफ से आ रही बेकाबू बोलेरो सभी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सात महिलाएं घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन महिलाओं का प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को एम्बुलेंस से चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां आरती (18), प्रेमशिला देवी (35), बेचना देवी (65) और धनपत्ती देवी (45) की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में रेफर दिया। ग्रामीणों ने वाहन का पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया।