फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

510 नमूनों में से 441 की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना वायरस की जांच के लिए कुल 510 नमूने भेजे गए थे, जिनमें 441 नमूने निगेटिव आए हैं। इसमें 31 नमूने वह भी शामिल हैं जो लखनऊ जांच के लिए भेजे गए थे। वह भी निगेटिव आए हैं। वहीं वाराणसी के बीएचयू लैब को जांच के लिए भेजे गए 69 नमूने प्रतिक्षारत हैं। जनपद में जमा किए गए नमूने के निगेटिव आने से जहां लोगों के साथ प्रशासनिक अमला राहत की सांस ले रहा है, वहीं सतर्कता भी बरती जा रही है। फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। ताकि लोगों में लक्षण दिखे तो उन्हें क्वारंटीन किया जा सके। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को पांच लोगों के नमूने जांच के लिए लिए गये हैं, जिन्हें लखनऊ भेजा जाएगा। दरअसल 25 मार्च को लाकडाउन प्रभावी होने के साथ ही जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाकर वहां संदिग्धों की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। अब तक की जांच में सभी नमूने निगेटिव आए हैं। इसके लिए चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगायी गयी है। जो जनपद के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले संदिग्धों की नमूने एकत्र कर रहे हैं। चिकित्साधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध मामलों में जांच के लिए नमूने लखनऊ भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें