फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पर्वतारोहियों ने बच्चों के बीच पर्यावरण उद्देश्य को किया साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। लखीमपुर खीरी से आई पर्वतारोहियों की चार सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को गांधी पार्क तिराहे पर पहुंची, जहां समाजसेवी कैलाश जायसवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय मद्धेशिया के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। इसके बाद टीम के सदस्य वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी स्थित प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय के बच्चों के बीच पहुंचे और पर्यावारण के संबंध में जानकारी दी। विद्यालय परिवार की ओर से अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी जायसवाल, पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा, सुनील कुमार, कुसुम यादव, लता पाठक, अनिल सिंह, धर्मचंद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें