धानापुर। स्थानीय कस्बा स्थित धाना शहीद मस्जिद परिसर में युवाओं की ओर से आयोजित सामुहिक इफ्तार में समाज के लोगों ने एक पंक्ति में बैठ कर रोजा खोला। अजान की सदाओं के बीच युवाओं ने रोजा खोला और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर मोहसिन खान, रक्कम खान, जिसमें मुख्य रूप से महताब बख्शी सलीम निजाम, सलीम, सूफियान, सिराजुद्दीन भुट्टो, आफताब अत्तारी , शेख मोहिउद्दीन, फुजैल खान, राशिद खान, हमीद इबरार, रगीबुल, गौहर खान आदि उपस्थित रहे। संवाद
सकलडीहा। कस्बा सहित कोतवाली क्षेत्र के तेरह स्थान पर अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी गई। इस दौरान सीओ राजेश कुमार राय और तहसीलदार विकासधर दूबे सहित पीएसी पूरे दिन क्षेत्र में नमाज के दौरान भ्रमण शील रहे। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के अंन्तगत सकलडीहा, खडे़हरा, अलहिया, पपौरा, नईबाजार, बथावर, पदुमनाथपुर, तेनुवट, पौरा, खोर, बरठी आदि तेरह मस्जिद और ईदगाहों पर अलविदा की नमाज पढ़ी गई। नमाज को लेकर शुक्रवार सुबह से ही पुलिस और तहसील प्रशासन को लेकर अलर्ट रहे। बीडीओ के निर्देश पर साफ सफाई अभियान शुरू रहा। करीब एक बजे अलविदा की नमाज कस्बा के जामा और छोटी मस्जिद पर पढ़ी गयी। इस दौरान सीओ राजेश कुमार राय व तहसीलदार विकास धर दूबे मस्जिद के पास सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे। इस मौके पर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य, दरोगा मोहन प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
-
रिपोर्ट -अबुल सैफ और चंद्रजीत पटेल
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र