फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख 56 हजार क्विंटल अधिक हुई धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से धान खरीद को लेकर काफी गंभीरता बरती गई है। एक दिन पूर्व हुई खरीदारी में भी लक्ष्य से अधिक धान की खरीदी गई है। जनपद में 25 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन खरीद के अंतिम दिन इसके सापेक्ष 26 लाख 56 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई है। अंतिम दिन भी 73 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद जारी रही।
विज्ञापन

139 क्रय केंद्रों पर इस बार धान की खरीदारी हुई थी। इससे जाहिर होता कि लक्ष्य से अधिक धान की खरीदारी हुई है। इस बार खरीद को लेकर किसी भी तरह की झड़प नहीं हुई। विभाग की माने तो इस वर्ष जनपद के 41 हजार 70 किसानों से धान की खरीद हुई है। धान खरीद के एवज में किसानों को 493 करोड़ 68 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया गया है। शेष बचे किसानों की खरीद का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में सोमवार तक 26.56 लाख क्विंटल धान की खरीदारी हुई है। खरीद जारी रहने से यह बढ़ भी सकती है। -सौरभ कुमार यादव, जिला विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें