रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट, सीआईबी और राजकीय रेलवे पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के दिल्ली छोर पर लाइन शहीद बाबा की मजार के पास से चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जीआरपी के अनुसर गिरफ्तार रवि कुमार निवासी पीरो जिला भोजपुर बिहार लंबे समय से ट्रेनों में और स्टेशन पर यात्रियों के सामान चुराता था।