पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइल की कीमत चालीस हजार रुपये है। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए स्टेशन पर लगातार गश्त किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की भोर में पांच बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर स्थित लाइन शहीद बाबा की मजार के पास एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। युवक ने अपना नाम इरफान शेख निवासी दिनारा वार्ड नं. छह थाना दिनारा, जिला रोहतास (बिहार) बताया। बरामद मोबाइल की कीमत चालीस हजार रुपये है।