पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात संदिग्ध हाल में एक व्यक्ति को साहूपुरी चौराहे के पास से धर दबोचा। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान महमूद खान निवासी ग्राम नाथूपुर थाना मुगलसराय कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। संवाद