फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किमी लंबी खोर गांव की सड़क के दिन बहुरेंगे

विज्ञापन
कंदवा के खोर-तुलसी आश्रम कच्चा मार्ग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आजादी के बाद से आज तक कच्ची सड़क पर आने-जाने को मजबूर सकलडीहा विकासखंड के खोर गांव के लोगों के लिए खुशखबरी है। सड़क निर्माण के लिए शासन ने 45 लाख रुपये जारी किए हैं। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह सोमवार को इसका शिलान्यास करेंगे। खोर गांव से तुलसी आश्रम तक की साढ़े तीन किमी लंबे मार्ग में अभी 1100 मीटर का ही निर्माण होगा। बाकी की सड़क मार्च में बनेगी। पिछले 60 वर्षों से खोर गांव के लोग धरना प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों से शिकायत और विभागों का चक्कर लगा-लगाकर थक चुके थे। अब निर्माण की खबर से उनमें खुशी है। खोर गांव के ग्रामीण आजादी के बाद से ही खोर से तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन तक मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। आजादी के बाद कितनी सरकारें आईं और गईं लेकिन सड़क नहीं बननी थी नहीं बनीं। इस मार्ग से होकर खोर, ओनावल, कादिराबाद, गौसपुर, मड़ैया, डेढ़गांवा आदि गांवों के लोग ट्रेन पकड़ने के लिए तुलसी आश्रम स्टेशन आते हैं। चार माह पूर्व गांव के लोग सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से मिले और इस काफी पुरानी समस्या से उन्हें अवगत कराया। इस पर विधायक ने दो वर्षों से विधायक निधि न मिलने की बात कही। कहा कि अभी खोर गांव की दलित बस्ती तक 11 सौ मीटर सड़क बनवा दी जाएगी। सड़क का शेष भाग बजट मिलने के बाद बनवा दिया जाएगा। अब विधायक 45 लाख की वित्तीय स्वीकृति के साथ ही सोमवार को सड़क का शिलान्यास करेंगे। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खोर से तुलसी आश्रम तक सड़क बनवाने को लेकर ग्रामीण काफी दिनों से मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए सड़क के 11 सौ मीटर हिस्से को बनवाया जा रहा है। मार्च माह तक किसी भी तरह शासन से धन स्वीकृत करा पूरी सड़क बनवा दी जाएगी। अगले साल सबसे पहले इस सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें