फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, शोक में डूबे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के दरौली गांव में विगत 30 मई, सोमवार को जमीनी विवाद में पट्टीदारों के मारने-पीटने से गंभीर रूप से घायल रामू यादव (74) की शुक्रवार को ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके पुत्र अशोक का इलाज जारी है। वृद्ध की मौत से परिजन शोकाकुल हैं। गांव निवासी रामू यादव व विजयी यादव पट्टीदार हैं। उनका खेत एक दूसरे से सटा हुआ है। विजयी यादव ने रामू यादव के खेत में ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा दी थी जिस पर रामू ने एतराज करते हुए पुलिस को बुला लिया था। पुलिस का आना विवाद का कारण बन गया। आरोप है कि उससे खुन्नस खाए विजय यादव ने परिजनों के साथ विगत 30 मई की सुबह रामू पर हमला बोल दिया। इससे रामू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं बीच बचाव करने पहुंचे रामू यादव का पुत्र अशोक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। रामू यादव की बहू गीता यादव ने विजय यादव, पंकज, आरती, सीमा के खिलाफ मारपीट की पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर लेकर कर घायलों को इलाज के लिए बरहनी पीएचसी ले गई जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी चिकित्सकों ने रामू को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। वहीं पुत्र अशोक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पति की मौत से पत्नी विद्या सहित छोटे पुत्र संतोष और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मारपीट की घटना में आरोपित घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। कोतवाल हरिश्चंद्र सरोज का कहना है कि आईपीसी 308 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मौत के कागजात मिलने के बाद मुकदमा 302 में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें