ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव स्थित रेलवे यार्ड में बुधवार को किसी ट्रेन की चपेट में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पहचान के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। इस संबंध में थाने के एसआई ताराचंद्र सिंह ने बताया कि मृतक बिहार का निवासी बताया गया है जो कूडा बीनने का काम करता था। संवाद