पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर बृहस्पतिवार की भोर में किसी ट्रेन में चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ सिर्फ अंडरवियर पहने था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अर्ध विक्षिप्त रहा होगा और लाइन पार करते समय ट्रेन के धक्के से मौत हो गई होगी। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे रेलकर्मियों ने सूचना दी कि पूर्वी आउटर पर डाउन लाइन के पोल संख्या 673/7 और 673/311 के बीच एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। इस सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस पहुंची। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इस पर शव को कब्ज में लेकर थाने ले आई। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुुमार सिंह ने बताया कि मृतक की आयु 47 वर्ष रही होगी। वह सिर्फ अंडरवियर पहने था। इससे लग रहा है कि वह घुमंतू अथवा अर्धविक्षिप्त रहा होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।