फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नहाते समय तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया । रामपुर प्रखंड बड़का गांव पंचायत के पटना गांव स्थित तालाब में सोमवार की सुबह स्नान करने के दौरान डूबने से राजेंद्र सिंह चंद्रवंशी (60) मौत हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह भी सदर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी सुबह के वक्त राजेंद्र सिंह गांव के पास स्थित मंदिर की सफाई के बाद वे तालाब में स्नान के लिए गए थे। स्नान के दौरान उनका पांव फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। लोगों ने मृतक के परिजनों मुवावजा दिये जाने की मांग शासन से की है। इस मौके पर दीपक यादव, बृजेश राम, आलोक यादव, दुर्गा पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें