फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोती के फंदे के सहारे लटक कर वृद्ध ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धोती के फंदे से लटककर वृद्ध ने की खुदकुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धानापुर। स्थानीय कस्बे में एक वृद्ध ने रविवार की रात घर की पहली मंजिल पर छत में लगे हुक में धोती का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। आधी रात के बाद परिवार वालों को खुदकुशी का पता चला। धानापुर थाना अंतर्गत कस्बा निवासी हीरामन गुप्ता (70) अपने मकान में रहते थे। तीन बेटों के पिता हीरामन घर में ही रहते थे। वहीं पत्नी एक वर्ष से बीमार चल रही है। परिजनों का कहना है कि इसको लेकर हीरामन परेशान चल रहे थे। दो दिन पहले ही दोनों बेटे कोलकाता से घर पहुंचे और माता पिता से हाल चाल लिया। रविवार की रात हीरामन भोजन करके कमरे में सोने चले गए। रात दो बजे के बाद बिजली कटी तो बड़ा बेटा ऊपरी कमरे में लगे इनवर्टर को चालू करने गया। यहां उसकी नजर कमरे में गई तो पिता फंदे से लटक रहा था। यह देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आस पास के लोग भी जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें