फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम निखिल टी फुंडे ने परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण करने के लिए नियुक्त अधिकारियों के साथ बैठक की। उनसे काम में तेजी लाने को कहा। काश्तकारों को नियमानुसार उनके मुआवजे का भुगतान करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि काश्तकार दस्तावेज भूलेख कार्यालय में जमा कर भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, भारतमाला परियोजना, निर्माणाधीन रेलवे उपरिगमी सेतु, रिंग रोड आदि परियोजनाओं की समीक्षा की और काम में तेजी लाने को कहा। कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए भूमि का अधिग्रहण हो चुका है, उसे कार्यदायी एजेंसियों को सौंप दिया जाए। जिन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, उन्हें तय समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में एडीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. वाईके राय के साथ सभी एसडीएम, तहसीलदार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, जलनिगम सहित अन्य कार्यदाई संस्थाओं के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें