फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पी, राघवेंद्र बने कामर्शियल टैक्स अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पीसीएस परीक्षा 2018 का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। जिनमें जिले के दो होनहारों ने भी सफलता का परचम लहराया और अपनी मेहनत के बल पर दोनों कामर्शियल टैक्स अधिकारी पद पर चयनित हुए। इनकी सफलता से जहां परिजन गौरवान्वित हुए हैं वहीं उन्हें बधाइयां भी मिल रही हैं। दोनों ने ही अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को ही दिया है। कहा वह पूरी ईमानदारी से अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर पालिका में कर निर्धारण अधिकारी के पद पर कार्यरत अतुल कुमार यादव की बेटी शिल्पी यादव का पीसीएस में कामर्शियल टैक्स अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। बेटी की सफलता से पूरा परिवार खुश है। शिल्पी ने बताया सफलता का श्रेय माता-पिता और परिजनो को दिया। शिल्पी ने बताया कि वह बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल प्रह्लादघाट से हाईस्कूल और संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद बीएचयू से भूगोल (आनर्स) से स्नातक किया था। कर निर्धारण अधिकारी अतुल कुमार यादव ने बताया कि वह मूलत: सुल्तानपुर जिले के ग्राम-बछैयाँ, पोस्ट- कठघरापट्टी के रहने वाले हैं। बेटी ने सफलता हासिल कर गर्व से सिर ऊंचा कर दिया। वहीं, जिले के धीना थाना क्षेत्र के महुंजी गांव के रहने वाले राघवेंद्र सिंह का चयन पीसीएस में कामर्सियल टैक्स आफिसर के पद पर हुआ है। उनकी सफलता से परिवार में खुुशी का माहौल है। इसके पहले अभी राघवेंद्र सिंह प्रयागराज में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि यह सफलता का श्रेय पिता शशिकांत सिंह को जाता है। जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। यहां तक पहुंचने में उनके चाचा विजय शंकर सिंह, छोटे भाई जो कानपुर नगर में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं बृज नारायण सिंह का काफी सहयोग रहा। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी शालिनी सिंह भी हमेशा प्रेरित करती रहती थी। बताया कि हाईस्कूल जमानिया से और इंटर तथा स्नातक यूपी कालेज वाराणसी से उत्तीर्ण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें