फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवश्यक उपकरणों व दवाइयों का दें प्रस्ताव: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनटाइट फण्ड अनुश्रवण समिति, नीति आयोग की बैठक जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते नीति आयोग द्वारा जनपद को स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष विभाग आवश्यक सामग्री व उपकरणों का प्रपोजल बनाकर तत्काल प्रस्तुत करें, जिससे उच्च स्तर पर प्रस्ताव को स्वीकृत कराया जा सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन अस्पतालों में अभी भी आवश्यक उपकरण, दवाइयों आदि की कमियां है उनका प्रस्ताव बनाकर अविलंब प्रस्तुत करें ताकि समय इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय जिनमें अधिक संख्या में पंजीकृत बच्चे हैं उनको चिन्हित करते हुए वहाँ स्मार्ट क्लास के प्रस्ताव को दो दिन के अंदर प्रस्तुत करें। उन्होंने नीति आयोग से संबंधित सभी विभाग एवं कार्यदायी संस्थाओं को अपने विभाग से संबंधित डिमांड प्रत्येक दशा में दो दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षी जनपदों हेतु नीति आयोग द्वारा दिये गए विभिन्न मानकों पर बेहतर कार्य करते हुए अपेक्षित प्रगति लाया जाना सुनिश्चित हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, डीसी एनआरएलएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर रम्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वाईके रॉय, जिला अर्थ एव संख्या अधिकारी डा.राजीव श्रीवास्तव, उपयुक्त उद्योग गौरव मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें