फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पीजी कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तृतीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा को लेकर रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि सामाजिक कर्तव्य है। यातायात नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। रैली महाविद्यालय परिसर से आरंभ होकर सकलडीहा बाजार से गुजरती हुई चंदौली-सैदपुर मार्ग स्थित सकलडीहा तिराहा से धानापुर-सकलडीहा तिराहा पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान स्वयंसेवक हेलमेट है जरूरी- सुरक्षा में है पूरी, सीट बेल्ट बांधो-जीवन से नाता जोड़ो, तीन सवारी है खतरनाक-नियम पालन ही है बेहतर मार्ग जैसे नारे लगाते चल रहे थे। साथ ही लोगों से सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों व जीवन की सुरक्षा के महत्व पर संवाद स्थापित किया। आमजन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। द्वितीय सत्र में सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दोनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने सड़क दुर्घटनाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश गुप्ता व मनोविज्ञान विभाग की अध्यापिका डॉ. वंदना कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्यामलाल सिंह यादव ने व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें