दुलहीपुर। अब पाॅवर एनलाइजर टेस्टिंग स्मार्ट मशीनों से जांच के बाद ही ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों में आने वाली समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकेगा।
साहूपुरी उपकेंद्र के स्टोर और ट्रांसफाॅर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में 15.5 लाख रुपये की लागत से पाॅवर एनलाइजर टेस्टिंग स्मार्ट मशीनें लगाईं गई हैं। दरअसल कंपनी से आने वाले नए ट्रांसफाॅर्मर लगते ही जल जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। अब मशीन से जांच के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। स्टोर प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मशीन से नए ट्रांसफार्मरों की जांच की जाएगी। इसके बाद ही लगाए जाएंगे। इससे ट्रांसफार्मर जलने और खराब होने की समस्या से राहत मिलेगी।