फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अब शेखपुरा तक चलेगी गया-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली और गया के बीच चलाई जा रही है समर स्पेशल अब शेखपुरा तक जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04063 शेखपुरा-गया-नई दिल्ली स्पेशल 10 जुलाई तक हर सोमवार और बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से 09.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 02.20 बजे गया पहुंचेगी। यहां 02.25 बजे खुलकर 03.10 बजे तिलैया, 03.27 बजे नवादा, 03.45 बजे वारिसलीगंज रुकते हुए 04.30 बजे शेखपुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04063 सुपरफास्ट स्पेशल 06 मई से 11 जुलाई तक हर मंगलवार एवं शुक्रवार को शेखपुरा से 06.00 बजे खुलकर 06.25 बजे वारिसलीगंज, 06.48 बजे नवादा, 07.05 बजे तिलैया रुकते हुए 08.15 बजे गया पहुंचेगी। यहां से सुबह 08.20 बजे खुलकर 09.30 बजे डेहरी ऑनसोन, 09.50 बजे सासाराम, 10.25 बजे भभुआ रोड एवं 11.30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन 01.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें