फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की भविष्य निधि का अंशदान जमा करने के लिए नपा को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों के भविष्य निधि का अंशदान नगर पालिका ओर से जमा नहीं किये जाने पर सहायक भविष्यनिधि आयुक्त वाराणसी ने नगर पालिका को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने सात दिनों के भीतर कर्मचारियों की भविष्य निधि का अशंदान जमा कर साक्ष्यों सहित कार्यालय में प्रेषित करने को कहा है। अधिकारी की ओर से चेतावनी दी गई है कि अशंदान जमा नहीं होने पर कर्मचारी भविष्य निधि एंव प्रकीर्ण उपबंध 1952 के तहत कार्रवाई की जाएगी। सहायक भविष्य निधिक आयुक्त के अनुसार वर्ष 2011 से श्रमिकों का अंशदान नगर पालिका की ओर से जमा नहीं किया गया है। बता दें कि नगर के अमोघपुर निवासी विकास शर्मा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में नगर पालिका ईओ कृष्णंचद्र ने कहा कि अभी किसी प्रकार की नोटिस नहीं प्राप्त हुई है। कहा कि पालिका की ओर से कर्मचारियों के आउटसोर्सिंग के टेंडर में भविष्य निधि की शर्त को डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें