फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली-सैदपुर मार्ग के किनारे के 1428 घरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। चंदौली से सकलडीहा से चहनियां होते हुए सैदपुर तक सड़क की चौड़ीकरण में बाधक बन रहे 1428 घरों को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस दिया है। इससे भवन स्वामियों में खलबली है। वे अपनी इमारतों को तोड़ने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

चंदौली से सकलडीहा और चहनियां होते हुए सैदपुर तक फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण में दोनों तरफ तीन दर्जन से अधिक गांव मौजूद हैं। चंदौली से सैदपुर तक सड़क निर्माण में कुल अब तक 38 गांव चिह्नित किया गया है। इसमें 29 गांव की भू स्वामी चौड़ीकरण की चपेट से बाहर है। फगुईया, नागेपुर, तेंदुई, खड़ेहरा, पपौरा, खंडवारी, मझिलेपुर, नदेसर, मारूफपुर, हसनपुर आदि में सड़क चौड़ीकरण में भवन बाधक बन रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग ने ऐसे 1428 भवनों स्वामियों को नोटिस दिया है। नोटिस मिलने के बाद लोग अपनी बहुमंजिला इमारत को स्वयं तोड़ने में जुट गए हैं। वहीं तहसील प्रशासन ने बताया कि अभी सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें