फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोहरे के कारण निरस्त रही नार्थईस्ट और महानंदा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रूट पर ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी कम नही हो रही है। शुक्रवार को भले ही धूप खिली लेकिन ट्रेनें घंटों लेट से आईं। यही नहीं कोहरे के कारण डाउन नार्थईस्ट और महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रही। जबकि डाउन गंगा सतलज एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे तक नई दिल्ली से कामाया जाने वाली नार्थईस्ट एक्सप्रेस और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं अप की ओर जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस सवा घंटे, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। जबकि डिब्रुगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे, त्रिपुरसुंदरी एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लोकमान्य तिलक एसी सुपरफास्ट दुरंतो एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे, ओड़िसा संपर्कक्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह जोधपुर एक्सप्रेस दो घंटे, जियारत एक्सप्रेस सवा घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस पौने दो घंटे, विक्रमशिला और महाबोधि डेढ़ घंटे विलंबित रही। एसएमवीटी बेंगलुरू दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े सात घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली राजेन्द्रनगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस आठ घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें