फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद के लिए आठ जुलाई को नामांकन, दस को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चंदौली। जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आठ जुलाई को सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं नौ को नामांकन वापसी तथा 10 जुलाई को ब्लाक मुख्यालयों पर मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती होगी। ब्लाक प्रमुखों का चुनाव न होने से क्षेत्र पंचायत से कराए जाने वाले विकास कार्य अधर में लटके हैं। ऐसे में आयोग ने शीघ्रता दिखाते हुए अधिसूचना जारी कर दी। वहीं राजनीतिक दलों की ओर से जिले में अभी तक प्रत्याशी भी नहीं घोषित किए हैं। सत्ता पक्ष ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। सपा ने भी अभी सभी नौ पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। हालांकि चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक दलों की ओर से एक-दो दिनों में प्रत्याशी घोषित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ब्लाक प्रमुखों के निर्वाचन की प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालयों पर संपन्न होगी। नामांकन, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया पर अधिकारियों की नजर रहेगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आरओ की नियुक्ति की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए आठ से 10 जुलाई तक चुनाव की प्रक्रिया चलेगी। चुनाव को संपन्न कराने के लिए जल्द ही सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें