फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सातवें चरण के लिए नामांकन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोकसभा चुनाव के लिए सातवें चरण का नामांकन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। चंदौली लोकसभा सीट के लिए कलेक्ट्रट में नामांकन केंद्र बनाया गया है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। नामांकन केंद्र से 500 मीटर दूर ही जुलूस को रोक दिया जाएगा। नामांकन केंद्र के अंदर प्रत्याशी के साथ चार प्रस्तावकों को ही प्रवेश मिलेगा। नामांकन की प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी। 11 व 12 मई को अवकाश रहेगा। अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकेंगे और यहीं जमा भी करेंगे। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच और 17 को नाम वापसी है। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। प्रत्याशी को अधिकतम तीन वाहनों के साथ नामांकन स्थल तक जाने की अनुमति रहेगी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक एस के पांडेय, एसपी डॉ. अनिल कुमार, एसडीम हर्षिका सिंह व अविनाश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें