फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी हादसे के बाद नौ ट्रेनों का मार्ग बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कानपुर प्रयागराज रेलखंड पर फतेहपुर जिले के रमवा स्टेशन के यार्ड में रविवार की सुबह मालगाड़ी के 29 वैगन पटरी से उतर गए। हादसे के बाद प्रयागराज से कानपुर के बीच रेल संचालन ठप हो गया। इस दौरान प्रयागराज की ओर आ रही वंदे भारत समेत दर्जनभर ट्रेनें जहां की तहां खड़ी कर दी गई। बाद में पीडीडीयू नगर से होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनों को मार्ग बदल कर चलाया गया। इससे ट्रेनों घंटों देरी से आई है। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह साढ़े दस बजे कानपुर से प्रयागराज की ओर आ रहे मालगाड़ी के खाली रेक के 29 वैगन रंगवा रेलवे स्टेशन के यार्ड में तेज धमाके के साथ पटरी से उतर गए। इससे इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन रुक गया। देर शाम कानपुर-प्रयागराज रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों को मार्ग बदल कर चलाया गया।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मालगाड़ी दुर्घटना के कारण रविवार को आनंद विहार टर्मिनस से खुलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस कानपुर, उन्नांव, ऊंचाहार, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई गई। इसी तरह डाउन आनंद विहार जोगबनी एक्सप्रेस, आनंद विहार पटना एक्सप्रेस, नई दिल्ली पटना एक्सप्रेस भी कानपुर, उन्नांव, ऊंचाहार, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को सियालदह से चली सियालदह अजमेर एक्सप्रेस, गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस, प्रयागराज छेवकी-मनिकपुर-वीरांगना लक्षमीबाई (झांसी)-आगरा कैंट-बांदीकुई जंक्शन के रास्ते चली। इसी तरह अप पटना नई दिल्ली एक्सप्रेस, पटना आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, कामख्या दिल्ली एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी-ऊंचाहार-उन्नाव-कानपुर के रास्ते चलाई गई।
विज्ञापन

----
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें