सैयदराजा। कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए नगर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इसमें मंगलवार को क्षेत्र के आस-पास गांवों में बाहर से आए नौ लोगों को गांव वालों की शिकायत पर 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। पकड़े गए लोग पुलिस द्वारा दिए गए होम क्वारंटीन के निर्देश का उल्लंघन करते हुए गांवों में घूम रहे थे। क्षेत्र के रेवसा, नौबतपुर व अदसड़ गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर नौ लोगों को सोमवार की रात क्षेत्र के लेखपालों ने पकड़कर 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया। इन गांवों के ग्रामीणों का आरोप था कि ये लोग दूसरे राज्य व शहरों से आए थे। उन्हें पुलिस ने होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया था लेकिन वे इसका पालन न कर घरों के बाहर घूम रहे थे। अदसड़ गांव के क्वारंटीन किए गए तीन लोगों ने बताया की बाहर से आने के बाद उन्हस्त्रत्त्ें गांव के प्राथमिक स्कुल में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था। यह अवधि बीत जाने के बाद वे गांव में घूम रहे थे। बावजूद इसके उन्हें दोबारा क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम विजय नरायण सिंह ने बताया कि क्वारंटीन किए गएलोग पिछले 10 दिनों के अंदर बाहर से आए हैं। उन्हें होम क्वारंटीन का निर्देश दिया गया था जिसका वे पालन नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्हें क्वारंीन कर दिया गया है।ंअदसड़ वाले मामले से इंकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।