फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी सहित कोरोना के नौ नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिल्ली सहित कई शहरों में कोरोनो संक्रमण बढ़ने के साथ ही जिले में भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को एक स्वास्थ्यकर्मी सहित नौ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें दो महिला और सात पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से एक स्वास्थ्यकर्मी, एक दुकानदार, दोकिसान, दो गृहणी, दो निजी कर्मचारी और एक छात्र है। सभी संक्रमित चहनिया ब्लाक के तीन, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र के एक, पीडीडीयू नगर के दो व शहाबगंज के तीन रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं कोविड जॉच के लिए 1701 नमूने संग्रहित किये गए। जबकि 13 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। जिले में कोविड के कुल 4096 संक्रमित केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 146 है। इसके अलावा कोरोना से 48 लोगों की मौत हो चुकी है और 3902 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें