फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैंक में नहीं फुटपॉथ पर मिलती है नए नोट की गड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शादी के समय लोगों को दस रुपये के नये नोटों की जरूरत होती है लेकिन बैंकों में नहीं मिलती। वहीं, फुटपाथ पर पुराने नोट बदलने के नाम पर सजी दुकानों में दस के नये नोटों की गड्डी की भरमार है। दुकानदार चार सौ से पांच सौ रुपये तक कमीशन लेकर नोटों की गड्डी दे रहे हैं। नोटों की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। मई के अंत और जून की शुरुआत में लगन तेज होने से बाजार में काफी भीड़ हो रही है। बरात के दौरान विभिन्न रस्मों में दस के नये नोट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बैंकों से दस रुपये के नोटों की गड्डी गायब हो गई है। वहीं, नगर के बाजारों में धड़ल्ले से दस के नोटों की नई गड्डियां मिल रही हैं। हर गड्डी पर चार सौ से पांच सौ रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। एक हजार रुपये की गड्डी लोगों को 1400 से 1500 रुपये में फुटपाथ पर कटे फटे नोट बदलने की दुकानों मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें