फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जनगणना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सकलडीहा बीईओ को डीएम ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्यों की समीक्षा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक में की गई। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जनगणना के दौरान सभी सूचनाओं और बिंदुओं को त्रुटिरहित ढंग से दर्ज किया जाए। यदि किसी स्तर पर शिकायत प्राप्त होती है अथवा अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान सकलडीहा के बीईओ की ओर से अपेक्षित सहयोग न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और उन्हें चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करेंगे तो जनगणना कार्य निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी शिवशंकर, सभी उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें